Friday 18 December 2020

पाठ 19 पेड़ लगाओ

0 comments

 पाठ 19 पेड़ लगाओ


चार  लगाओ चाहे हजार लगाओ
          
पेड़ लगाओl

जितना पेड़ लगेगा उतना लाभ है
हरियाली जीवन के लिए जरूरी है
फिर भी खाली सड़के शहर सुना सुना
कैसी  यह लाचारी है यह मजबूरी हैl

                     
चलो खेत के मेड़ सजाए शीशम से           
                     
फुलवारी में नींबू और अनार सजाओl          
                     
चार लगाओ चाहे हजार लगाओl
                     
पेड़ लगाओl

पेड़ों का जीवन में बड़ा महत्व है
इसीलिए के वह जीवन देने वाला
नहीं जानते उनकी क्यों पूजा होती
इसलिए कि वह  योवन देने वाला
लेते हैं दुर्गंध, सुगंध लुटाते हैं
रोज सुबह पेड़ों का तोहार मनाओ
चार लगाओ चाहे जार लगाओ
पेड़ लगाओl

                             
फूलों से है मानव ने हंसना सीखा            
                             
रस का बोध हुआ है उसको आम से               
                            
कायम करके दुनिया के इस राज को    
                            
ईश्वर ने लिख दिया पेड़ के नाम से


पेड़ लगाओ सारे भारतवर्ष में
सभी जगह है पर हरा- भरा संसार बसाओ
चार लगाओ चाहे हजार लगाओ
पेड़ लगाओ

 

1)  पेड़ लगाओ

1)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें :-

1.
कवि के अनुसार जीवन के लिए क्या जरूरी है ?

1. उत्तरकवि के अनुसार जीवन में पेड़ लगाना जरूरी हैl


2.
कवि ने फुलवारी में कौन से पौधे लगाने को कहा है ?

2. उत्तरकवि ने फुलवारी में नींबू और अनार के पौधे लगाने को कहा हैl


3.
कवि के अनुसार मानव ने हंस ना किस से सीखा है?

3. उत्तर:   कवि के अनुसार मानव ने हंसना फूलों से सीखा हैl


4.
कवि ने खेत की मेड़ों पर कौन से पेड़ लगाने को कहा है ?

4. उत्तर:   कवि ने खेत की मेड़ों पर शीशम के पेड़ लगाने को कहा हैl


5.
फिर भी खाली सड़क शहर   सुना सुना में कवि ने किस की कमी के बारे में बताया है ?

5. उत्तर:  'फिर भी खाली सड़क शहर सुना सुना में' कवि ने पेड़ों की कमी के बारे में बताया है