Friday, 18 December 2020

पाठ 20 ज्ञान का भंडार: समाचार पत्र

0 comments

 पाठ  20 ज्ञान का भंडार: समाचार पत्र


अखबार! सुबह सवेरे हर घर में कोई ना कोई अखबार आता हैl घर का हर प्राणी इसको राह देख रहा होता हैl कई लोगों की नींद की ही अखबार आने पर खुलती हैl बच्चों! जानते हो हर कोई अखबार का दीवाना क्यों है? नहीं जानते! मैं बता देता हूं इसमें सब के लिए कोई ना कोई जानकारी होती हैl आप बच्चों के लिए कहानियां, बाल कविताएं व चुटकुलों के साथ-साथ पहेलियां होती हैl कार्टून होते है, रंग भरो प्रतियोगिताएं होती हैl इन पर पुरस्कार मिलते हैंlक्या आपने कभी रंग भरो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है? अब ध्यान से अखबार देखना और अपने प्रतियोगिताएं ढूंढ  कर उनमें में हिस्सा लेनाl

अखबार आने पर कई बार घर के सदस्य इसे पढ़ने के लिए छीना- झपटी भी करते हैं सबसे पहले पढ़ने के लिएl इनमें महिलाओं को रसोई की बहुत सारी  चीजें बनाना सिखाया जाता हैl युवाओं के लिए कौन- सा विषय और कौन सी राह  चुने, इसकी जानकारी दी जाती हैl खेल जगत की सूचनाएं भी रहती हैl बहुत- से साहसी लोगों की जानकारी दी जाती है जो औरों के लिए प्रेरणा बन सकेl

बच्चों! इसीलिए समाचार- पत्र को ज्ञान का भंडार कहा जाता हैl इसमें हर क्षेत्र की सामग्री मिलती हैl एक बहुत बड़ी बात बता देता हूं कि जो बचा प्रतिदिन समाचार- पत्र पड़ता है, उनका सामान्य- ज्ञान दूसरों से कहीं ज्यादा होता हैl पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ समाचार पत्र पढ़ने से ज्ञान बढ़ता हैl

कागज छपाने की मशीन आने के साथ  ही समाचार- पत्रों का प्रकाशन शुरू हुआ थाl यह समाचार पत्रों के संपादक ही थे जिन्होंने देश भक्ति की भावना लोगों में भरीl लोग स्वतंत्रता संग्रामग  में कूद पड़ेl महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू, व बाल गंगाधर तिलकl सबने अखबारों में लेख लिखें, स्वतंत्रता आंदोलन  की जानकारी दीlयह पंक्तियां तो सदा सदा कही जाती रहेगी-

खींचो ना कमानो को, ना तलवार निकालो
जब तोप मुकाबला हो, तो अखबार निकालोl

बच्चों! आपको पता है कि  शहीद भगत सिंह  ने भी कानपुर में 'बलवंत' नाम से 'प्रताप' अखबार में कुछ समय उप संपादक के तौर पर काम किया थाl संपादक  के सहयोगियों को उप संपादक कहा जाता हैl

आजकल भी अखबारों की जरूरत वह महत्व बढ़ता जा रहा हैl नई तकनीक से अखबार रंगीन फोटो के साथ प्रकाशित होने लगे हैंl पहले  शवेत- श्याम अखबार प्रकाशित होते थेl पहले डाक द्वारा समाचार भेजे जाते थे, फिर टेलीग्राम से भेजे जाने लगेl अब इंटरनेट पर भेजे जा रहे हैंl समाचार भेजने वाले को क्या कहते है? समाचार भेजने वाले को रिपोटर जा पत्रकार कहते हैंl यदि आप अपनी कक्षा में प्रथम आ जाओ तो रिपोर्टर आपके घर फोटो लेने आते  हैl यह भी पूछते कि क्या बनना चाहते हो? समाचार पत्र का प्रकाशन करने के बाद इन्हें बंडल बनाकर अलग-अलग शहरों में भेजा जाता हैl वहां एजेंसी मालिक  होकरो को बांटने के लिए अखबार देता हैl तब  हर बार आपके हाथ में  पहुंचता हैl अखबार होकरो के लिए रोजगार देता है तो पढ़ने वाले को ज्ञानl  इसीलिए अखबार ज्ञान के भंडार हैंl आप इस भंडार से जितना चाहो ज्ञान ले सकते हो!

 

 

 

पाठ 20

ज्ञान का भंडार: समाचार पत्र

3. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:-



1.
प्रशन: लेखक ने ज्ञान का भंडार किसे कहा है?

1. उत्तर:   लेखक ने समाचार पत्र को ज्ञान का भंडार कहा हैl

2.
प्रशन: बच्चों की रुचि की क्या-क्या सामग्री अखबार में मिलती है?

2. उत्तर:   बच्चों के लिए कहानियां बाल, कविताएं तथा चुटकुलों के साथ-साथ पहेलियां होती हैंl

3.
प्रशन: अखबार महिलाओं के लिए कैसे उपयोगी है?

3. उत्तर:   इसमें महिलाओं को रसोई की बहुत सारी चीजें बनाना सिखाया जाता हैl

4. प्रशन: युवा लोग इससे क्या लाभ उठा सकते हैं?

4. उत्तर:  युवाओं के लिए भी इसमें बहुत ही समग्री रहती हैं  जैसे कौन सा विषय और कौन सी राह जीवन में चुने इसके बारे में  बताया जाता हैl


5.
प्रशन:बच्चे अपना सामान्य ज्ञान कैसे बढ़ा सकते हैं?

5. उत्तर:  बच्चे प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़कर अपना सामान्य ज्ञान दूसरे से अधिक बढ़ा सकते हैंl

6. प्रशन: समाचार पत्र का प्रकाशन किस मशीन के आने से शुरू हुआ?

6. उत्तर:  कागज छापने की मशीन आने के साथ ही समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हुआl


7.
प्रशन:  देशभक्तों ने लोगों में देशभक्ति की भावना कैसे भरी?

7. उत्तर:  देशभक्तों ने समाचार पत्र के द्वारा ही लोगों में देशभक्ति की भावना भरीl

8.
प्रशन: शहीद भगत सिंह ने किस नाम से और किस अखबार में काम किया था?

8.उत्तर: शहीद भगत सिंह ने 'बलवंत' के नाम से 'प्रताप' समाचार पत्र में काम कियाl


9.
प्रशन:  आजकल समाचार कैसे भेजे जाते हैं?

9.उत्तर:   आजकल समाचार इंटरनेट से भेजे जाते हैंl


10.
प्रशन: रिपोर्टर किसे कहते हैं?

10. उत्तर:   समाचार भेजने वाले को रिपोर्टर कहते हैंl

11.
प्रशन: घरों में अखबार कौन लाता है?
11. उत्तर:  घरों में समाचार पत्र हॉकर देकर जाता हैl

4. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखें:-

1.
प्रशन:  अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है?

1. उत्तर:  अपने देश समाज विदेशों में क्या घटना घट रही है, इसकी जानकारी के लिए समाचार पत्र पढ़ना जरूरी हैl इसको पढ़ने वाले का सामान्य ज्ञान दूसरों से ज्यादा होता हैl

2.
प्रशन:  लोगों में देशभक्ति की भावना कैसे भरी जा सकती है?

2. उत्तर:  लोगों में देशभक्ति की भावना समाचार पत्रों के द्वारा भरी जा सकती हैl

3.
प्रशन: अखबार हमारे घर तक कैसे पहुंचता है?

3. उत्तर:   समाचार पत्र के प्रकाशन करने के बाद इन्हें  बंडल बनाकर अलग-अलग शहरों में भेजा जाता हैl  एजेंसी का मालिक हॉकरो को बांटने के लिए समाचार पत्र देता है और हॉकर हमारे घर तक समाचार पत्र पहुंचाता हैl

4.
प्रशन:  समाचार पत्र ज्ञान का भंडार हैl कैसे? 

4. उत्तर:  समाचार पत्र से हमें अपने शहर, अपने राज, अपने देश और विदेश में घटित घटनाओं की जानकारी मिलती हैl इसके साथ-साथ खेल, राजनीतिक अन्य समाचार भी में रहते हैंl इससे हमारा ज्ञान बढ़ता हैl इसीलिए इसे ज्ञान का भंडार कहा गया हैl