Friday 18 December 2020

पाठ 7 सूरज

0 comments

पाठ 7 सूरज

 

पूरब दिशा से निकला सूरज

उजियारा फैलाता है,

सुबह सवेरे उठने का

संदेशा लेकर आता हैl

 

 

                       पूरब दिशा से निकला सूरज

                       उजियारा फैलाता हैl

 

गर्मी हो या फिर हो सर्दी

छुट्टी कभी पाता है,

निरंतर आगे बढ़ने की

शिक्षा हमें दे जाता हैl

 

 

                       पूरब दिशा से निकला सूरज

                       उजियारा फैलाता हैl

 

हो जाती संध्या ज्यों ही

पश्चिम में ढल जाता है,

नई उमंगों, आशाओं की

नई सुबह फिर लाता हैl

 

              

                        पूरब दिशा से निकला सूरज

                       उजियारा फैलाता हैl

 

बिजली के बढ़ते संकट में

इंसान जब घबराता है,

सौर ऊर्जा का  स्त्रोत बनकर

नई दिशा दे जाता हैl

 

 

                        पूरब दिशा से निकला सूरज

                       उजियारा फैलाता हैl

 

3.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखें:-

 

( )   सूरज के निकलने पर क्या फैल जाता है?

1.  सूरज के निकलने पर उजियारा फैल जाता है

( )  सूरज किस दिशा से निकलता है?

2.  सूरज पूरव दिशा से निकलता है

()   सूरज किस दिशा में छिपता है?

3.   सूरज पश्चिम दिशा में छिपता है

4  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्यों में लिखें,:-

( ) सूरज हमें क्या प्रेरणा देता  है?

1. उत्तरसूरज लगातार काम करते रहने, कभी भी छुट्टी करने तथा सभी का भला करने का संदेश देता हैl

(
आज बिजली का गंभीर संकट सभी और बना हुआ है? इस संकट से उबरने के लिए कवि ने क्या विकल्प सुझाया है?
उत्तरबिजली के संकट से बचने के लिए कवि ने सौर ऊर्जा का प्रयोग करने का सुझाव दिया हैl